Sonbhadra News : दुद्धी तहसील के तीन लेखपाल हुए कार्यमुक्त, अब 85 लेखपाल के कंधों पर 306 गावों का बोझ
दुद्धी तहसील में तीन लेखपालों को स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया। इसी के साथ अब दुद्धी तहसील में 85 लेखपाल बचे हैं, जिनके कंधों पर 306 गावों की जिम्मेदारी है।

sonbhadra
1:31 PM, August 24, 2026
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी तहसील में तीन लेखपालों को स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया। इसी के साथ अब दुद्धी तहसील में 85 लेखपाल बचे हैं, जिनके कंधों पर 306 गावों की जिम्मेदारी है। बढ़ते बोझ से जहाँ लेखपाल परेशान हैं वहीं lekhpal स्तर से होने वाले काम समय से न होने पर ग्रामीण व Gen-Z परेशान हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों स्कूल एडमिशन से लेकर तमाम निकल रही वैकेन्सी के लिए आय-जाति-निवास बनवाने के लिए छात्र परेशान हैं। लेखपालों की व्यस्तता की वजह से काम समय पर न होने से Gen-Z में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी की पैमाइश और मेडबंदी को लेकर चक्कर काट रहे हैं।
वहीं लेखपाल भी दबे स्वर यह मान रहे है कि काम का अतिरिक्त बोझ मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशानी का कारण बन रहा है क्योंकि लेखपाल क्षेत्र काफ़ी दूर -दूर है। ऐसे में एक ही समय में सभी गांवों में पहुंचना और वहाँ का सूचना देना काफ़ी कठिन है और कार्य समय से नही हो पाते है।
गौरतलब है कि जनपद न्यूज live ने इस खबर को पहले लिखा था कि कैसे 88 लेखपालों के कन्धों पर 306 गावों की जिम्मेदारी है।




