Sonbhadra News : मुंबई के जतिन निगम की गायकी पर झूमे हजारों दर्शक
बीस अक्टूबर की शाम बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में सोनशक्ति स्टेडियम में रावण,कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा जिसमें बेहतरीन आतिशबाज़ी की भी व्यवस्था की गई है।

sonbhadra
6:02 PM, October 20, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । सोमवार की रात एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में मुंबई से आए निगम ब्रदर्स ने अपनी शानदार गायकी से ऐसा समां बांधा कि हजारों दर्शक और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। इंडियन आइडल सीजन 11 के गायक जतिन निगम एवं दृष्टिबाधित गायक जय किशन की सुरीली प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी कीर्ति वार्ष्णेय तथा मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में निगम ब्रदर्स की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। इस दौरान महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय ने किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत 'लेना होगा जनम हमें कई-कई बार' प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, ब्रजेश कुमार यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, मानव संसाधन विभाग के रोशन कुमार तथा मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी सहित एनटीपीसी के अनेक अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बीस अक्टूबर की शाम बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में सोनशक्ति स्टेडियम में रावण,कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा जिसमें बेहतरीन आतिशबाज़ी की भी व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएमएस के महामंत्री एस.एन. पाठक, मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन,अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, रिंकेश उपाध्याय, भीष्म सिंह, सूरज प्रजापति सहित अनेकानेक कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा बीजपुर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने किया।




