Sonbhadra News : बाबा बर्फानी दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
स्थानीय राम मंदिर परिसर में सोमवार को हिम से निर्मित बाबा बर्फानी के अद्भुत दर्शनार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

sonbhadra
12:59 PM, August 20, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । स्थानीय राम मंदिर परिसर में सोमवार को हिम से निर्मित बाबा बर्फानी के अद्भुत दर्शनार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल व विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक हर्ष देव पाण्डेय ने बाबा बर्फानी का पूजन अर्चन किया। बताते चलें कि विगत 10 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर व मानस भवन समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया जाता है, जिसमें बर्फ की सैकड़ो सीलियों से देश के ज्योतिर्लिंग बाबा अमरनाथ के तर्ज पर शंकर भगवान के प्रतीकात्मक मूर्ति को कारीगरों द्वारा ईश्वरी स्वरूप देने का काम किया जाता है। भव्यता की दृष्टि से फूल पत्तियों से सिंगार कर गुफा में विभिन्न कलाकृतियों को उकेरा जाता है, इस दौरान झूमते, नाचते, जयकारा लगाते श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है। पूजन अर्चन के लिए आगंतुक शिव भक्तों के लिए समिति द्वारा प्रसाद की व समुचित पेयजल की व्यवस्था कराई गई। सामाजिक संस्था भारतीय जन कल्याण समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। संध्या में भजन कीर्तन के दौरान मनमोहक झांकियों को कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के वक्त थाना प्रभारी राजेश सिंह, कस्बा इंचार्ज धर्मनाथ पटेल मय फोर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा बर्फानी आयोजन समिति के संरक्षक गिरीश नरायन सिंह, अधिवक्ता एसके चौबे, नीलकान्त तिवारी, सुनीत खत्री, कृष्णानंद वर्मा, नन्दलाल सेठ,अध्यक्ष ज्ञान शंकर शुक्ला, निलेश मिश्रा, आशीष तिवारी, सुशील सिंह, सुनील सिंह, शिवम द्विवेदी, अमित गुप्ता, रामदेव मौर्य, हरीश अग्रहरी, सुनील अग्रवाल, सोनू वंशल, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सोनी, छोटे लाल मिश्रा, समीर माली, वीरेंद्र मित्तल, अनिकेत तिवारी, राजनारायण सिंह, रमेश विश्वकर्मा, अमित कुशवाहा, भोला साहनी, अभिषेक सेठ, सचिन तिवारी, संदीप अग्रवाल, वीरू तिवारी कैलाश, करन इत्यादि लोग मौजूद रहे।




