Sonbhadra News : बड़ी दुर्घटना के इंतजार में बैठे जिम्मेदार, दुर्घटना संभावित अंधा मोड़ मार्ग पर अब तक नहीं बन सका ब्रेकर
नगर पंचायत डाला बाजार स्थित नई बस्ती में राजेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र (स्व. बृजमोहन विश्वकर्मा) के घर के पास नई बस्ती –पटेहरा संपर्क मार्ग पर अंधा मोड है जहां आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

sonbhadra
8:03 PM, June 21, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
० जिम्मेदारों के संज्ञान में आने बाद भी 4 साल बीत गए नहीं बन सका दुर्घटना संभावित मार्ग पर ब्रेकर
डाला (सोनभद्र)। नगर पंचायत डाला बाजार स्थित नई बस्ती में राजेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र (स्व. बृजमोहन विश्वकर्मा) के घर के पास नई बस्ती –पटेहरा संपर्क मार्ग पर अंधा मोड है जहां आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां कई बार छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी गई हैं। गनीमत रहा है अभी तक यहां किसी को गंभीर चोट नहीं आई और हमेशा बड़ी दुर्घटनाएं टल गई ।
जिसको लेकर सितंबर 2022 में समाचार प्रकाशित होने के बाद डाला नगर पंचायत के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उक्त स्थल पर ब्रेकर बनवाए जाने का आश्वासन दिया गया था । लेकिन वह अब तक ठंडे बस्ते में चला गया।
रविवार को बाइक सवार विपिन शर्मा निवासी नई बस्ती डाला जो घर जा रहे थे कि उक्त मार्ग पर अचानक अंधा मोड की वजह से सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए । उसी दौरान जहां नगर पंचायत कार्यालय में बैठक से लौट रहे जनप्रतिनिधि व पत्रकार ,स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल उठाया । बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने बृजमोहन विश्वकर्मा व जायसवाल जनरल स्टोर दुकान के पास मार्ग पर ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई । उनका कहना है कि शायद प्रशासन बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है।




