Sonbhadra News : फुलवार छठ घाट पर इस बार महाआरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा अद्भुत समागम
छठ पर्व की तैयारी अंतिम चरण में है,बिभिन्न छठ घाटों पर समिति के सदस्य सक्रिय होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं

सोनभद्र
11:47 AM, October 23, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। न्याय पंचायत महुली में आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं।छठ घाट अब सँवरने लगे हैं।
छठ पूजा समिति न्याय पंचायत महुली के मुख्य संरक्षक अजय कुमार रजक व वरिष्ठ समाजसेवी संजीव जौहरी के मार्गदर्शन में घाटों की सफाई, साज-सज्जा और सुंदरीकरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
छठ पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि समाज में स्वच्छता, अनुशासन और एकता का संदेश देने का अवसर भी है। इसलिए समिति के सभी सदस्य सक्रिय होकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित कराने में दिन रात लगे हुए हैं। घाटों की साफ-सफाई और सुंदरता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।व्रती महिलाओं समेत इस पूजन में सम्मिलित होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए टेंट, लाइट, सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, इस बार महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों अद्भुत समागम फुलवार छठ घाट पर दिखेगी।
समिति द्वारा बच्चों के लिए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे छठ पर्व में बच्चों की भागीदारी बढ़े।
इसके पूर्व ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल और दिनेश यादव ने जेसीबी से पांच घंटे तक सफाई कार्य कराकर उत्कृष्ट योगदान दिया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, पंकज गोस्वामी,विकास कनौजिया उर्फ विक्की,नन्दलाल गुप्ता,उदय शर्मा, मनोज कुमार विवेक कुमार,राकेश, शक्तिदेव, नितेश, शिवकुमार, राजनाथ गोस्वामी,आशीष कन्नौजिया अभिषेक कुमार, विशाल कुमार, त्रिपुरारी सिंह, अरुण गुप्ता और अन्य सदस्य भी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण से निर्वहन कर रहे हैं।