Sonbhadra news : प्राचीन हनुमान मंदिर तोड़फोड़ कर चोरो ने किया आग के हवाले, मचा हड़कंप
बीती रात में चोरो ने सर्वप्रथम पुजारी का कमरा का ताला तोड़कर खंगाला इसके पश्चात मंदिर का पिछले हिस्सा के रोशनदान को तोड़ने का असफल प्रयास किया।

sonbhadra
9:15 AM, April 6, 2026
राकेश चौबे
★ प्रधान ग्रामीणों के सक्रियता से दो चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
★ अब तक मंदिरों में तीसरी घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
मारकुंडी सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार की बीती रात में चोरो ने सर्वप्रथम पुजारी का कमरा का ताला तोड़कर खंगाला इसके पश्चात मंदिर का पिछले हिस्सा के रोशनदान को तोड़ने का असफल प्रयास किया। न टुटने पर चोरो ने पुनः मंदिर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर मंदिर का सम्पूर्ण समान चढ़ावा नारियल लेने के पश्चात प्राचीन हनुमान मंदिर के सभी कपड़ों को मूर्ति पर रख कर आग के हवाले कर फरार हो गये।
सुबह 5 बजे के लगभग प्रतिदिन की तरह दर्शन पूजन करने वाले गांव के नवयुवक पुजारी लोग आए तो मंदिर का नजारा देखकर हस्तप्रस्त हो गये। जिसकी जानकारी प्रधान उधम सिंह के होने पर मौके पर पहुंच कर मंदिर के चारो तरफ छानबीन करते नवयुवकों के साथ अगोरी स्टेन रेलवे लाईन की तरफ गये तो देखा दो व्यक्ति परदेशी पुत्र थन्नू डगमगपुर चुनार व सुरेश पुत्र अज्ञात रेलवे लाईन पर बैठ कर नारियल छिल रहे थे ये ट्रेन से भागने के फिराक में थे इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनो को पकड़ कर पुछताछ किया तो अपना अपराध कबुल कर लिया और दोनों चोरों को प्रधान उधम सिंह के नेतृत्व में चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से चिरंजीव यादव, प्रतीक यादव, संजय विश्वकर्मा, रामबाबू यादव, अमित यादव, बृजभूषण यादव पुजारी, राजकुमार मिश्रा,रामु मिश्रा, रामसेवक यादव, त्रिलोकी यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।



