Sonbhadra News : कंपोजिट शराब दुकानों के चोर दरवाजे को किया सील
जिले से आई आबकारी विभाग की टीम शुक्रवार की रात में बीजपुर बाजार में स्थित कई कंपोजिट शराब दुकानों पर औचक छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया।

sonbhadra
8:12 PM, May 2, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
० बहरूपिए व फर्जी पत्रकारों का क्षेत्र में जन सैलाब होने से अराजकता का माहौल
बीजपुर (सोनभद्र) । जिले से आई आबकारी विभाग की टीम शुक्रवार की रात में बीजपुर बाजार में स्थित कई कंपोजिट शराब दुकानों पर औचक छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया। आसपास खुले अनाधिकृत रुप से बने बार दुकानों के संचालक दुकान छोड़ कर रफूचक्कर हो गए। शराब दुकानों में मैन दरवाज़ा के आलावा चोर दरवाज़ा मिलने पर दो दरवाज़ा सील कर दिया गया। दुकानो में स्टॉक रजिस्टर की गहनता से जांच पड़ताल की गई। एक दुकान में कुछ त्रुटि मिलने पर स्टाक रजिस्टर जब्त कर लिया गया। शराब दुकानों के आसपास खुले बार व मयखाना दूकानों पर देर रात तक लोग बैठकर जाम पे जाम लड़ाते रहते है। उन संचालकों व दुकानदारों को सख्त लहजे में आबकारी प्रभारी रविनंदन ने सख्त निर्देश दिए है। कंपोजिट दुकानों या कही भी आसपास अनाधिकृत रुप से लोग क्षेत्र में चीखना दुकान नही खोलना है। न तो किसी दुकान पर बैठाकर शराब पिलाएंगे। अगर दुबारा लोग पिलाते मिलेंगे तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी कार्रवाई टीम में प्रभारी रविनंदन कुमार,
कंपोजिट दुकान का एक सेल्स मैन ने आबकारी प्रभारी से अपनी दर्द भरी दास्तां आप बीती बताते हुए कहा की साहब दुकान बन्द करने के बाद लोग हमारे पास आकर कुछ लोग कहते है। की हम पत्रकार है। हमे शराब दो नही देने पर धमकाते है। और अमर्यादित व्यवहार किया जाता है। और देख लेंगे जैसे नाना प्रकार की धमकियां दुकानदारों को दी जाती है। इस समय क्षेत्र में फर्जी रूप से अनाधिकृत रूप से बहरूपिए पत्रकारों की फौज क्षेत्र में यहां वहा घूम घूम कर लोगो पर धोस जमा कर अपनी मुराद पूरी करने में हर हथकंडा अपनाने में अमादा है। न सुनने पर लोगो को बदनाम करने पर उतारू रहते है।
कार्रवाई टीम में आबकारी निरीक्षक रविनंदन, का0 अफजल सिद्धिकी, धर्मेद्रर, म0 का0 सरिता देवी, चालक सतीश साहू शामिल रहे।
इस बाबत आबकारी प्रभारी रविनंदन कुमार ने बताया की दो दुकानों में अतिरिक्त दरवाजा मिलने पर उन दरवाजों को सील कर दिया गया है। एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर जप्त किया गया है। समय से दुकान खोलने और बन्द करने का निर्देश दिया गया। पत्रकार समाज का ऐसे कृत सामने आना बहुत ही निंदनीय है।




