Sonbhadra news : चोरों ने नगदी सहित लाखों के गहनो पर किया हाथ साफ
रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में एक सुनसान घर में मौका देखकर चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया

sonbhadra
4:17 PM, October 30, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में एक सुनसान घर में मौका देखकर चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया पीड़ीत ने रायपुर थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई कि मांग कि है
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी बबुन्दर पुत्र रामचंद्र अपने पत्नी एवं बच्चों के साथ छठ पर्व पर 27-10-2025 को ससुराल गया हुआ था इसी बिच जब 29-10-2025 को घर वापस आया तो घर में रखा बक्से का ताला टुटा हुआं था उसमें रखा साठ हजार रुपए नगद एवं गहना जिसमें नथीया,कान कि बाली,लाकेट,पैंजनी,मांगटिका, मेहंदी सहित करीब दो लाख का गहना भी ग़ायब हो गया पीड़ित ने बताया कुछ खेती एवं गाड़ी चलाकर जीविकापार्जन करता है रायपुर थाने में तहरीर देकर जल्द से जल्द इस संबंध में कारवाई कि मांग कि वहीं इस संबंध में जब रायपुर थाना प्रभारी से वार्ता करने कि कोशिश कि गयी तो उनका मोबाइल नेटवर्क से बाहर बता रहा था




