Sonbhadra News : चोरों ने समरसेबल पर किया हाथ साफ
थाना क्षेत्र अंतर्गत हीराचक गांव में अर्धरात्रि चोरों ने समरसेबल सहित अन्य उपकरणों पर किया हाथ साफ
.jpeg&w=3840&q=75)
सोनभद्र
5:10 PM, December 1, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में शनिवार को रात में चोरों ने बोरिंग में लगे समरसेबल सहित स्टार्टर, वायर और केबल पर हाथ साफ कर दिया। पिड़ित रामनारायण मिश्रा ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही नये बोरिंग में समरसेबल लगाया था।उन्होंने कहा कि शनिवार को रात में नौ बजे तक परिवार के अन्य लोगों के साथ समरसेबल के पास ही था इसके बाद भोजन करने चला गया। एक घंटे बाद दस बजे जब लौटकर आये तो बोरिंग में लगे समरसेबल, स्टार्टर, केबल और वायर सभी गायब हो गये थे। इसकी सूचना पिड़ित ने तत्काल डायल 112 पर दी।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की किंतु कुछ पता नहीं चल पाया। क्षेत्र में ताबड़तोड़ समरसेबल चोरी की घटना होने और इसका खुलासा नहीं होने से किसानों में भय और आक्रोश व्याप्त है।




