Sonbhadra news : दुकान से चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों का सामान गायब
रात में चोरों ने दुकान में किया हाथ साफ लाखों की समान लेकर हो गए फू चक्कर चोर।

sonbhadra
5:32 PM, October 3, 2025
आर के ( संवाददाता)
सागोबांध सोनभद्र । बभनी थाना क्षेत्र के सागो बांध में ग्राम प्रधान सागो बांध के बड़े भाई लाल बाबू की मुख्य बाजार में जनरल सामान की दुकान है। प्रतिदिन की भांति आज दुकानदार द्वारा सुबह 8:00 बजे दुकान खोला गया तो दुकान की स्थिति देखकर हक्के बक्के रह गए। दुकान का सामान तीतर बीतर था। चोरी की आशंका लगी तो छत पर चढ़कर देखा तो छत पर लगा सीट आदमी जाने भर टूटा हुआ था। दुकान में लगे सीसी कैमरा को देखा तो सभी के तार टूट कर लटके हुए थे। कैश काउंटर के बक्से टूटे और गिरे पड़े थे। दुकानदार द्वारा तुरंत इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को , साथ ही बभनी थाने में भी दी गई। पुलिस द्वारा सीसी कैमरे को अच्छी तरह से देखा गया तो एक कैमरे द्वारा 5 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था जो गुरुवार देर रात 12:00 बजे का था। उस सीसी कैमरा फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की गई। यह चोर सागो बांध का ही ग्वारी टोला निवासी रवि शंकर उर्फ सोनू यादव पुत्र राम मनोहर यादव उम्र करीब 20 वर्ष था। ग्रामीण घर से पकड़ कर पुलिस के हवाले किए।पुलिस को बताया कि मैं अकेले ही इस चोरी का अंजाम दिया हूं। दुकानदार लाल बाबू ने बताया कि मेरे दुकान से करीब नगद₹ 1 लाख तथा ₹ डेढ़ लाख का सामान गायब हुआ है। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस तथा बभनी थाने के थाना प्रभारी कमलेश पाल ,हेड कांस्टेबल राम आशीष ने उक्त चोर को बभनी थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया अभियुक्त को सुसंगत धारा लगाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सागो बांध बाजार की चोरी की यह चौथी घटना है।ग्रामीणों ने बताया कि सागो बांध बाजार में लगभग प्रति वर्ष 1_2 चोरी की घटना होती है, लेकिन पुलिस गंभीरता से नहीं लेती है। अब तक बाजार में जितनी भी चोरी हुई है किसी का भी खुलासा नहीं हुई है।अगर सीसी कैमरा का फुटेज नहीं होता तो चोरी की इस बड़ी घटना को भी पुलिस द्वारा पर्दाफाश नहीं किया जा पाता। दुकानदार लाल बाबू ने सभी दुकानदारों से निवेदन किया है कि सभी दुकानदार अपने दुकान में सीसी कैमरा लगाए।




