Sonbhadra News : बीते दिनों बकरी बाजार से चोरी हुई बाइक के साथ चोर गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विंढमगंज थाना अंतर्गत लगने वाले बकरी बाजार के साप्ताहिक मंडी से चोरी हुए बाइक के साथ चोरों को पुलिस ने पकड़ा

सोनभद्र
8:39 PM, December 30, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता )
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र के अंतर्गत 23 दिसंबर दिन सोमवार को लगने वाला बकरी बाजार की साप्ताहिक मंडी से इश्तियाक अंसारी पुत्र मुस्ताक अंसारी निवासी दिघूल दुद्धी की एक बाइक चोरी हो गई थी, जिसकी सूचना थाने पर दिया गया था। चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के क्रम में आज सुबह लगभग 9:00 बजे हीराचक गांव में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उप निरीक्षक सुरेश चंद यादव हमराहियों के साथ चेकिंग अभियान के दौरान दुद्धी से विंढमगंज की ओर चोरी की मोटरसाइकिल से आ रहा जाहिद उम्र लगभग 14 वर्ष पुत्र शमशाद निवासी मलदेवा, सूरज जायसवाल उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र संतोष जायसवाल निवासी दुद्धी को पकड़कर आज न्यायालय को भेजा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि इलाके में अमन चैन बनाए रखने के लिए पुलिस सर्तक है। बीते एक सप्ताह पूर्व हुई बाइक चोरी की घटना में शामिल चोरों को पकड़ा गया तथा रात्रि को विशेष व दिन में भी पुलिस दल गस्ती करती रहेगी।




