Sonbhadra News : चोपन के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, विभाग ने बताया कारण
चोपन नगर सहित सिंदुरिया ग्राम सभा के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को मंगलवार से 17 मार्च तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा ।

sonbhadra
3:01 PM, March 10, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। चोपन नगर सहित सिंदुरिया ग्राम सभा के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को मंगलवार से 17 मार्च तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा । अवर अभियंता अनिल कुमार चोपन ने बताया कि बिजली विभाग ग्रीष्म ऋतु से पहले खुले ओवरहेड तारों को ढके हुए तारों से बदलने का काम कर रहा है। अवर अभियंता के अनुसार इस व्यवधान से 400 kv बैरियर फीडर से आपूर्ति होने वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे, जो 33/11 केवी हायडील सबस्टेशन के अंतर्गत संचालित होता है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत खुली बिजली लाइनों को इन्सुलेटेड कवर्ड कंडक्टरों से बदलने के लिए सुबह सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति निलंबित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में सेवा मलहिया टोला फर्स्ट और सेकंड सिदुरिया बर्दिया चुनीहा सहित कई आसपास के इलाके शामिल प्रभावित होंगे। विभाग ने चेतावनी दी है कि जमीनी परिस्थितियों और तकनीकी आवश्यकताओं के आधार पर बिजली बंद होने की अवधि में बदलाव किया जा सकता है। बिजली अधिकारियों ने कहा कि बिजली के खतरों को रोकने के लिए खुले तारों को ढके हुए तारों से बदलने को प्राथमिकता दी जा रही है, खासकर गर्मियों के महीनों में जब बिजली की मांग बढ़ जाती है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिजली बंद होने की अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।



