Sonbhadra News : ओबरा में लाखों की चोरी से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित के अनुसार लॉकर तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये नकद और 6-7 लाख रुपए के गहने चोर चुरा ले गए। महिलाओं ने बताया कि गहनों में हार, कान के टॉप्स, झुमके, पायल, कमरधनी और अंगूठियां गायब है ।

sonbhadra
2:40 PM, October 20, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नम्बर तीन में चोरो ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित राममूरत जायसवाल ने बताया कि पूरा परिवार दोपहर एक बजे घर बंद कर कोन क्षेत्र के रामगढ़ गया था। सुबह सात बजे पड़ोसियों ने ताला टूटने की दी जानकारी तो घर पहुँच कर देखा तो, सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। शायद सबल से घर के दरवाजे और लॉकर को तोड़ा गया।
पीड़ित के अनुसार लॉकर तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये नकद और 6-7 लाख रुपए के गहने चोर चुरा ले गए। महिलाओं ने बताया कि गहनों में हार, कान के टॉप्स, झुमके, पायल, कमरधनी और अंगूठियां गायब है ।रिहायशी इलाके में लाखों की चोरी से हड़कंप मचा हुआ है।
पीड़ित चोरी के दौरान चोर के घायल होने की आशंका जता रहे हैं क्योंकि दीवार पर खून के निशान मिले है।पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना पर 112 पुलिस आई थी।




