Sonbhadra News : प्रीतनगर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, समय रहते बुझी आग

नगर पंचायत चोपन के प्रीतनगर मोहल्ले में शनिवार को अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। अचानक झाड़ियों में उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप लेना शुरू कर दिया।

news-img

sonbhadra

5:34 PM, April 18, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता) 

चोपन (सोनभद्र) । नगर पंचायत चोपन के प्रीतनगर मोहल्ले में शनिवार को अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। अचानक झाड़ियों में उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि प्रीतनगर क्षेत्र में स्थित एक ऊंचे टीले पर सूखी झाड़ियों में आग लगी थी, जो हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ी जनहानि और संपत्ति का नुकसान हो सकता था।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को फैलने से रोका और कुछ ही समय में उस पर नियंत्रण पा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी बाल्टी, पाइप आदि के माध्यम से आग बुझाने में सक्रिय सहयोग दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति भयावह हो गई थी। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण यह घटना हो सकती है। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने मौके पर उपस्थित लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। इस दौरान सभासद रामपरीखा विश्वकर्मा, लिपिक अंकित पांडेय सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य में सहयोग करते नजर आए। कही भी आग जैसी स्थिति दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.