Sonbhadra News : बाहर कमाने गए व्यक्ति का शव घर पहुँचते ही मचा कोहराम
छत्तीसगढ़ कमाने गए कोटा ग्राम पंचायत के उत्तरी टोला गुरमुरा निवासी नन्हकू गोंड का शव जैसे ही एंबुलेंस से घर पहुंचा कोहराम मच गया। लेकिन परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना नहीं दी ।

sonbhadra
5:54 PM, September 27, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । छत्तीसगढ़ कमाने गए कोटा ग्राम पंचायत के उत्तरी टोला गुरमुरा निवासी नन्हकू गोंड का शव जैसे ही एंबुलेंस से घर पहुंचा कोहराम मच गया। लेकिन परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना नहीं दी ।
इस संबंध में मृतक का बेटा रामराज गोंड ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के उत्तरी टोला गुरमुरा में रविवार को भोर लगभग पांच बजे उसके पिता नन्हकू गोंड उम्र लगभग 56 वर्ष पुत्र मोतीलाल गोंड का शव एम्बुलेंस के द्वारा बिलासपुर छत्तीसगढ़ से उसके घर लाया गया और उन्हें बिना कुछ बताए ही शव को जल्दी-जल्दी एम्बुलेंस से उतरवाया दिया गया । जिसके बाद उसकी मां मुनिया देवी के हाथ में बीस हजार रुपए नकद देते हुए लोग एम्बुलेंस लेकरचले गए । जब तक परिवार कुछ समझ पाता तब वह लोग भाग निकले।
जिसके बाद जब परिवार खोलकर देखा गया तो पता चला कि वह शव उसके पिता का है । शव देखकर घर में रोना चिल्लाने शुरु हो गया। वही यह मामला धीरे धीरे गांव में फैल गई । जिसके बाद सभी रिस्तेदारो व गांव वालों के मौजूदगी में पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वही बेटा ने यह भी बताया कि हमारे पिता विश्वकर्मा पूजा के बाद घर से एक क्रेशर प्लांट पर हेड मिस्त्री के रूप में काम करने के लिए बिलासपुर छत्तीसगढ़ गए थे।
बता दें कि इस घटना को लेकर चोपन थाना पुलिस को सूचना अभी तक नहीं दी गई है ।




