Sonbhadra Breaking News : शादी समारोह में आये दो पक्षो में मारपीट, हड़कंप
रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत मुसही में स्थित एक मैरेज समारोह में आये दो पक्षो में मारपीट हो गया। दोनों पक्ष राजनीति से जुड़े हुए हैं। शादी समारोह में मारपीट की घटना से मौके पर हड़कम्प मच गया। .

sonbhadra
10:32 AM, December 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र ।
० दो राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच हुई मारपीट
० दोनों नेता बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे चुर्क मुसही
० रेनुकूट के बताये जा रहे हैं दोनों नेता
० जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों नेताओं को ले आई कोतवाली रावर्ट्सगंज
० सुबह मामले की जानकारी के बाद राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ी
० दोनों पक्षो की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के अभय सिंह, अमित सिंह, किशन सिंह व अन्य अज्ञात तथा दूसरे पक्ष की तरफ से अनिल सिंह, बृजेश सिंह, सानू सिंह, अनिल यादव व रूद्र प्रताप सिंह विरुद्ध दर्ज किया गया FIR
• पुलिस ने शांति भंग में किया दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अभय सिंह व अनिल सिंह का चालान
• रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही की घटना




