Sonbhadra News : पूर्व जिलामंत्री के घर चोरी, परिवार शादी में गया था
चोरों ने भाजपा के पूर्व जिलामंत्री के बंद घर को निशाना बनाकर नगदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर बाहर गया हुआ था।

sonbhadra
12:31 PM, April 23, 2026
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर चोरों ने भाजपा के पूर्व जिलामंत्री के बंद घर को निशाना बनाकर नगदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर बाहर गया हुआ था।
पूर्व जिलामंत्री दिलीप पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे पूरे परिवार के साथ पटना गए थे। गुरुवार को वापस लौटने पर देखा कि घर के सभी बंद कमरों के ताले टूटे हुए हैं और अंदर रखा नगद व अन्य कीमती सामान गायब है।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाली प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह और एसआई श्याम जी यादव भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।




