Sonbhadra News : पुलिस चौकी लोकार्पण के 24 घंटों के भीतर मन्दिर से चोरी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पूरी विधि-विधान से किया और जनता को भरोसा दिया कि चौकी के सक्रिय होने के बाद क्षेत्र में गश्त, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। लेकिन...

sonbhadra
10:33 AM, September 26, 2026
- सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- चोपन काली मन्दिर से चोरी
- मन्दिर में चोरी की घटना से लोगों में नाराजगी
- शुक्रवार को हुआ था चोपन पुलिस चौकी का लोकार्पण
शांतनु कुमार/घनश्याम पांडेय
चोपन (सोनभद्र) । चोपन क्षेत्र में पुलिस चौकी खुले 24 घण्टे भी नहीं हुआ कि चोरो ने पुलिस की किरकिरी करा दी।
नगर में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चोपन कस्बा स्थित पुलिस चौकी का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पूरी विधि-विधान से किया और जनता को भरोसा दिया कि चौकी के सक्रिय होने के बाद क्षेत्र में गश्त, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। लेकिन चौकी खुले 24 घण्टे भी नहीं बीता कि चोरों ने नगर के प्राचीन काली मंदिर से माता के चांदी का मुकुट और छत्र चोरी कर लिया। मन्दिर से चोरी की घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई हड़कम्प मच गया। घटना को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोपन थाना क्षेत्र में सिंदूरिया, बैरियर सहित कई जगहों पर पहले ही कई चोरी की घटना घट चुकी है, जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ और अब चौकी उद्घाटन के 24 घण्टे के भीतर चोरी की घटना ने पुलिस की कलई खोल कर रख दी।
लोगों का कहना है कि चौकी खोलने से व्यवस्था नहीं बदलेगी बल्कि पुलिस को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी।
बताया जा रहा है कि काली मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मंदिर परिसर में लगे समरसेबल के तार चोरी हो चुका है ।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
कुल मिलाकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए यह साफ कर दिया कि चौकियाँ खुलने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। अब देखना है कि 24 घण्टे में चोरी की इस घटना का खुलासा थाना व चौकी पुलिस मिलकर कितने घण्टे में करती है।




