Sonbhadra News : अध्यापक के घर ताला तोड़कर चोरी
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में शनिवार को अध्यापक के घर ताला तोड़ कर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने करीब ₹300000 के गहने और सामान गायब कर दिए।

sonbhadra
7:16 PM, July 4, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरवाल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में शनिवार को अध्यापक के घर ताला तोड़ कर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने करीब ₹3 लाख के गहने और सामान गायब कर दिए।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कनेटी ग्राम निवासी राधेश्याम त्रिपाठी पुत्र प्रभा शंकर त्रिपाठी चोपन इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। कनेटी गांव में उनका पुश्तैनी मकान है तथा उनके छोटे भाई ओमप्रकाश त्रिपाठी निवास करते हैं।
इधर कुछ दिनों से ओमप्रकाश त्रिपाठी अपने बेटे के यहां उड़ीसा गए हुए हैं। तीन-चार दिन से घर में कोई नहीं था। शनिवार को अल सुबह अज्ञात चोरों द्वारा घर के मेंन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी एवं बक्से का ताला तोड़कर लगभग ₹3 लाख का सामान, जेवर और नगदी गायब कर दिया गया है।
इस संबंध में घोरावल कोतवाली में शिक्षक राधेश्याम त्रिपाठी द्वारा शनिवार को शाम करीब 4 बजे प्रार्थना पत्र दिया गया है तथा घोरावल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शिकायत प्राप्त होने तथा मामले की जांच किये जाने की जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांचोपरांत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।




