Sonbhadra News : समूह की महिलाओं ने CISF व पुलिस के जवानों को बाँधी तिरंगा राखी
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को रक्षाबंधन का उत्सव मनाया। महिलाओं ने डीसी NRLM सरिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को राखियां बांधी तथा उनके खुशहाली की कामना की....

sonbhadra
7:10 AM, August 7, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को रक्षाबंधन का उत्सव मनाया। महिलाओं ने डीसी NRLM सरिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को राखियां बांधी तथा उनके खुशहाली की कामना की, वहीं जवानों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन दिया।
पुलिस लाइन चुर्क में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीओ सदर रणधीर कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल के जवानों को राखी बांधी। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान सीओ रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के गहरे भाव का प्रतीक है। जब बहनें पुलिस को रक्षासूत्र बांधती हैं तो हमारे अंदर कर्तव्यबोध अधिक प्रबल होता है।
उधर, बीजपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इसके बाद महिलाएं सीआईएसएफ के प्रांगण में पहुंचीं। वहां डिप्टी कमांडेंट विशाल लक्ष्मण होल्कर, एसी (फायर) इंस्पेक्टर आलोक कुमार चौधरी, पी0के0 गोरैन, यूबी मिश्रा, सब इंस्पेक्टर दीपक पांडेय को राखी बांधी।




