Sonbhadra News : रेनुकूट में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

नगर में बुधवार की दोपहर एक बार फिर जोरदार बारिश हुई बारिश होने से मौसम बदल गया और ठंडी हवाएं भी चलने लगी इस दौरान आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई l

news-img

sonbhadra

8:48 PM, May 21, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

मनोज बर्मा (संवाददाता)

रेणुकूट (सोनभद्र) l नगर में बुधवार की दोपहर एक बार फिर जोरदार बारिश हुई बारिश होने से मौसम बदल गया और ठंडी हवाएं भी चलने लगी इस दौरान आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई l नगर में बीते चार दिनों से प्रतिदिन बारिश हो जा रही है बारिश होने से मौसम ठंडा हो जा रहा है लेकिन बारिश होने के कुछ देर बाद धूप होने से जबरदस्त उमस भी हो रही है, बेमौसम बारिश होने से जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तेज धूप होने से लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई हैl बारिश होने से बिजली व्यवस्था भी बिगड़ जा रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, दो दिन पूर्व तो बिजली न आने से नाराज नगरवासी सड़क पर उतर गए थे इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और लोगों को समझा बुझा रही थी लेकिन तब तक बिजली आने से लोग खुद ही सड़क से हट गए थे जरा सी बारिश और तेज हवा के कारण आपूर्ति बाधित हो जा रही है जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश हैl उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मियों को आपूर्ति चुस्त दुरुस्त रखनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी ना होl

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.