Sonbhadra News : अनियंत्रित होकर ट्रेलर सड़क किनारे पलटी, चालक ने सूझबूझ से बचायी जान
ट्रेलर चालक ने वाहन को निकालने का प्रयास किया लेकिन वाहन हिंदुवारी से हिनौती जाने वाले मार्ग के दाहिने तरफ सड़क किनारे पटरी से सटे छोटी नहर की तरफ और भी धंसने लगा ।

sonbhadra
6:04 PM, November 24, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के हिन्दुआरी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हिनौती संपर्क मार्ग पर भस्सी (स्टोन डस्ट) लोड एक ट्रेलर अचानक सड़क किनारे पटरी पर फंस जाने से अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, चालक ने समय रहते अपनी अपनी सूझबूझ से वाहन से कूद गया जिससे कोई हताहत नहीं हो सकी और एक बड़ी घटना टल गया।
जानकारी मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हिन्दुआरी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हिनौती संपर्क मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में भस्सी (स्टोन डस्ट) लोड जा रही एक ट्रेलर अचानक सड़क किनारे पटरी पर फस गई । ट्रेलर चालक ने वाहन को निकालने का प्रयास किया लेकिन वाहन हिंदुवारी से हिनौती जाने वाले मार्ग के दाहिने तरफ सड़क किनारे पटरी से सटे छोटी नहर की तरफ और भी धंसने लगा । चालक ने वाहन को छोटी नहर की तरफ धीरे धीरे धंसता हुआ देख अपनी सूझबूझ से समय रहते वाहन से कूद गया । चालक वाहन से सुरक्षित नीचे कूदने के बाद वाहन स्वामी व सहयोगियों को मामले की जानकारी देने के बाद वाहन को भी सुरक्षित तरीके से निकलवाने के इंतजाम में जुटा रहा कि कुछ ही घंटे बाद धीरे-धीरे ड्राइवर साइड से वाहन का भार छोटी नहर की तरफ झुकने लगा और अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर छोटी नहर में जाकर पलट गई। ट्रेलर पलटने के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जुड़ गई । समय रहते चालक ने अपनी सूझबूझ से कूद कर अपनी जान बचा ली कोई हताहत नहीं हो सकी एक बड़ी घटना टल गई। मौके पर जुटे लोग ने चालक को सुरक्षित देख राहत की सांस ली ।




