Sonbhadra news : वर्षो से चली आ रही परम्परा दशहरा पर्व पर कपड़े पर फोटो बना कर रावण पुतला का हुआ दहन
आदर्श रामलीला गुरमा के प्रागंण में दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ असत्य पर सत्य विजय के साथ राम रावण युद्ध के पश्चात सम्पन्न हुआ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
~ पहाड़ी ग्रामीण अंचलों से आए महिला पुरुष बच्चे रावण पुतला न होने से हुए मायुस
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र सलखन न्याय पंचायत सलखन, चिरहुली, रजधन समेत गुरमा नगर पंचायत के आदर्श रामलीला गुरमा के प्रागंण में दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ असत्य पर सत्य विजय के साथ राम रावण युद्ध के पश्चात सम्पन्न हुआ। वही गुरमा में कपड़े पर फोटो बना कर रावण के पुतले का दहन किया गया जिससे दर्शक मायूस दिखे।
दशहरा पर्व रामलीला मैदान में सुबह से ही दुकान दारो की दुकान की सिलसिला शुरु हो गया था। जो सभी जगह रामलीला देखने वालों की शाम को अपार भीड़ को नियंत्रण करने के लिए जगह जगह डायल पुलिस के साथ गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से चक्रमण करते हुए मुस्तैद रहे। वहीं दर्शक महिला पुरुष बच्चों ने भी मेले की लुफ्त उठखते हुए जमकर कर खरीदारी भी किया दिन भर मौसम साफ होने पर सभी दर्शक रंग मच के सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप प्रदीप पांडेय, राजेश कुमार, करोड़ी जायसवाल, भोला जायसवाल, तेजधारी यादव पूर्व प्रधान, राजकुमार मिश्रा, मीनू चौबे, गौतम यादव, अमरदेव सिंह, संतोष सिंह ,ओमप्रकाश बादल, राजेश गौतम इत्यादि लोग उपस्थित थे।