Sonbhadra News : स्थानीय समस्याओं को लेकर डाला नगर वासियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
डाला नगर वासियों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा ।

sonbhadra
5:43 PM, September 2, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । सोमवार को स्थानीय लोगों ने राजकीय इंटर कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की स्थापना एवं स्थानीय निजी सीमेंट फैक्टरी में 70% स्थानीय लोगों को स्थाई रोजगार व निजी कंपनी द्वारा संचालित इंटर कॉलेज में शैक्षिणक शुल्क कम कराने की मांग को लेकर सैकड़ो हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर एडीएम सहदेव मिश्रा को सौंपा गया।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एडीएम देते हुए अवगत कराया गया कि नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार के क्षेत्र व आसपास सीमेंट फैक्ट्री व स्टोन क्रेसर, पत्थर खनन इत्यादि उद्योग धंधे स्थित होने के कारण भरी संख्या में नगर क्षेत्र अंतर्गत में आबादी निवास करती है । किन्तु स्थानीय लोगों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना-दुर्घटना व बीमारी आदि के इलाज के लिए लम्बी दूरी तय कर के सरकारी चिकित्सालय जाना पड़ता है । नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण इमरजेंसी मामलों में इलाज के लिए जा रहे मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते है तथा सामान्य रूप से बीमार व्यक्ति को समय पर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र की सुविधा के आभाव में गंभीर बीमारियां भी हो जाती है।
वहीं नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार में राजकीय इंटर कॉलेज नहीं है । जिससे स्थानीय आर्थिक रूप से कमजोर माध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में आर्थिक समस्याओं सहित काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा निजी विद्यालय में शिक्षा दिलाने में असमर्थ रहते हैं । नगर में स्थित निजी कंपनी द्वारा संचालित इंटर कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों से स्थानीय प्रबंधन द्वारा मनमानी फीस वसूला जा रहा है जिससे स्थानीय निम्न एवं मध्यम वर्गीय मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले अभिभावकों को फीस देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है व असमर्थ हो जाते है । स्थानीय निजी सीमेंट कंपनी में 70% पूर्व राजकीय सीमेंट कर्मियों के परिजनों/आश्रितों एवं 2 जून 1991 गोलीकांड में शहीद हुए राजकीय सीमेंट कर्मियों के आश्रितों को वरियता देते हुए स्थानीय बेरोजगार लोगों को स्थाई रोजगार व राजकीय इंटर कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, रोजगार आदि मुलभुत व बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सैकड़ो स्थानीय लोगों द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया।




