Sonbhadra News : दुद्धी एसडीएम निखिल यादव का तबादला, जनपद को मिले तीन नए उपजिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार सोनभद्र जनपद को तीन नए उपजिलाधिकारी.........

sonbhadra
7:32 AM, July 13, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार सोनभद्र जनपद को तीन नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मिले हैं, जबकि दुद्धी के उपजिलाधिकारी निखिल यादव का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है।
शासन से जारी आदेश के अनुसार, आकांक्षा गौतम, जो वर्तमान में उपजिलाधिकारी सीतापुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें उपजिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। इसके अलावा विशाल कुमार, जो अब तक उपजिलाधिकारी गोंडा के पद पर तैनात थे, उन्हें भी उपजिलाधिकारी सोनभद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रवि कुमार पासवान, जो उपजिलाधिकारी बलिया के पद पर कार्यरत थे, उनका भी तबादला उपजिलाधिकारी सोनभद्र के पद पर किया गया है।
वहीं, दुद्धी के उपजिलाधिकारी निखिल यादव का तबादला करते हुए उन्हें भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उप कार्यपालक अधिकारी के पद पर भेजा गया है।




