Sonbhadra News : योगी सरकार का नौवाँ बजट जनविरोधी - प्रमोद यादव
रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वर्णजयंती चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के नौवें बजट को जनविरोधी करार दिया....

बजट के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई....
sonbhadra
7:46 AM, February 21, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वर्णजयंती चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के नौवें बजट को जनविरोधी करार दिया।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "जिले से भाजपा के चार विधायक हैं। इनमें एक राज्य मंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधाएं बंद हैं। समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने सोनभद्र में ट्रामा सेंटर बनवाया था। पिछड़े और आदिवासी क्षेत्र में गरीब मरीजों के इलाज के लिए यह महत्वपूर्ण था। लेकिन पिछले 9 वर्षों से यह बंद पड़ा है, बर्न यूनिट भी बंद है।"
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि "नए बजट में किसानों, महिलाओं और शिक्षा मित्रों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सोनभद्र जिले के विकास के लिए भी कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। महंगाई और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को भी नजरअंदाज किया गया है। इस सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा, कॉपी किताब, गैस सिलेंडर, पेट्रोल और किसान के उपयोग में लाई जाने वाली यूरिया तक महंगी है। यह बजट जन विरोधी बजट है इस बजट का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और किसान नौजवान विरोध करते है।"




