Sonbhadra News : खबर का असर, तेलगुड़वा चौराहे के पास गड्ढे की रिपेरिंग शुरू
जनपद न्यूज live पर तेलगुड़वा मोड़ के पास गड्ढे से बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर एक खबर प्रकाशित किया गया था । जिसके बाद प्रशासन की कुम्भकर्णी नीद टूटी है । और शनिवार को उसके मरम्मत का कार्य शुरू किया गया ।

sonbhadra
4:55 PM, September 14, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । जनपद न्यूज live पर तेलगुड़वा मोड़ के पास गड्ढे से बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर एक खबर प्रकाशित किया गया था । जिसके बाद प्रशासन की कुम्भकर्णी नीद टूटी है । और शनिवार को उसके मरम्मत का कार्य शुरू किया गया । मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है ।
आपको बतादें कि थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहा के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे गड्ढे में शुक्रवार की सुबह एक लोड डीसीएम ट्रक गड्ढा में फंस कर पलटने से बच गई । जिसमे चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए । जिसको लेकर जनपद न्यूज़ लाइव द्वारा बीते शुक्रवार को प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया गया था । खबर का असर शनिवार को देखने को मिला कि टोल कंपनी द्वारा गड्ढा को भरवा कर दुरुस्त कर दिया गया ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि झारखंड राज्य जाने वाले मार्ग को वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे से जोड़ने वाला इस क्षेत्र का तेलगुड़वा प्रमुख चौराहा है जहां हाईवे किनारे गड्ढा हो जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी आए दिन यहा वाहन फस कर पलटने से बच जा रही थी । शुक्रवार की सुबह भी एक लोड डीसीएम ट्रक शक्तिनगर क्षेत्र के बीना से रामनगर वाराणसी के लिए तरफ जा रही थी की तेलगुड़वा चौराहा के पास गड्ढे में फस गया, गनीमत रहा कि डीसीएम ट्रक पलटा नहीं जिससे वाहन सावर चालक शिवकुमार (24)पुत्र मोतीचंद परिचालक साजन(24) पुत्र कृष्णा निवासीगण जोखनागड़ई ,कोटा थाना चोपन बाल बाल बच गए थे कोई हताहत नहीं हुई। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क व किनारा को गड्ढा मुक्त कर दुरुस्त कराने के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिसको लेकर जनपद न्यूज़ लाइव द्वारा बीते शुक्रवार को प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया गया था ।खबर का असर शनिवार को देखने को मिला कि स्टेट हाईवे की टोल कंपनी द्वारा गड्ढा को भरवा कर दुरुस्त कर दिया गया है ।




