Sonbhadra News : विधायक खेल महाकुंभ के पहला दिन खिलाड़ियों में दिखा काफी उत्साह
गुरुवार को विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का पहला दिन गैवन्ती देवी इंटर कालेज कोन के प्रांगण में आयोजन किया गया ।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
7:27 PM, January 2, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ खो-खो में कम्पोजिट रामगढ़ व कबड्डी में ख्रिश ज्योती के टीम ने मारी बाजी
■ खेलकूद से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास - भूपेश चौबे
कोन (सोनभद्र) । गुरुवार को विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का पहला दिन गैवन्ती देवी इंटर कालेज कोन के प्रांगण में आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे व ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा ने मां सरस्वती का पूजन अर्चना कर रही झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया । खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र सभी वर्ग के बच्चों का टीम ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर कर प्रतिभाग किया। जिसमें कबड्डी में राजवंशी देवी इंटर कालेज,व ख्रिश ज्योती विजेता रहा व को खो में कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़ के बालिका विजेता रही। प्रतियोगिता में विकास खण्ड के दर्जनों विद्यालयों के टीम समेत ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया है ,प्रा वि बरवाडीह के बच्चों ने जिम्नास्टिक, कस्तूरबा, गैवन्ती के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, खेलकूद का शुभारंभ कराते हुए आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास होता है, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का प्रतिभा देखने को मिलता है। ब्लाक स्तरीय खेलकूद में विजेता टीम को विधानसभा स्तर पर पुनः खेलकूद प्रतियोगिता होगा उसमें विजेता ,उप विजेता टीमों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।वृहस्पतिवार को पहले दिन का खेल प्रतियोगिता सांय तक चलता रहा वहीं दुसरे दिन का प्रतियोगिता शुक्रवार को भी खेमपुर में आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी खेल समेत सीनियर सिटीजन के लोगों के लिए भी रस्सी कस्सी का खेल होना प्रस्तावित है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता का बच्चों समेत ग्रामीणों ने सराहना किया, खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में मुख्य रूप से विधायक भूपेश चौबे, ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा, एसडीएम ओबरा विवेक सिंह, बीडीओ कोन जीतेन्द्र नाथ दुबे,एडीओ पंचायत सुनील पाल, ब्लाक युवा खेलकूद कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, पूर्व प्रमुख वंशीधर, राकेश तिवारी, विद्यानंद तिवारी, श्रवण जायसवाल, वाचस्पति तिवारी, सुशील जायसवाल,सुशील चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, रमेश चौबे, धनंजय तिवारी,भोजराज कन्नौजिया, मनोज तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता समेत शिक्षक मौजूद रहे।




