Sonbhadra News : साइकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे, शिक्षा की राह होगी आसान
डायट मैदान उरमौरा में जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित यूनिफार्म एवं साईकिल योजनान्तर्गत आज समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ एवं जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपद सोनभद्र के अनुसूचित जनजाति...

साइकिल वितरण कार्यक्रम के विभिन्न पल....
sonbhadra
8:41 PM, May 16, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जनपद के अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया गया प्रोत्साहित
सोनभद्र । डायट मैदान उरमौरा में जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित यूनिफार्म एवं साईकिल योजनान्तर्गत आज समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ एवं जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपद सोनभद्र के अनुसूचित जनजाति की कक्षा-6, 9 व 11 में अध्ययनरत 1914 छात्राओं को साईकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जब अतिथियों ने गरीब बेटियों को साइकिल का तोहफा दिय तो उनके चेहरे खिल गए। वह बोलीं, अब पैदल स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।
समाज के अति पिछड़े, वंचित व्यक्तियों के जीवन स्तर में हो रहा है सुधार -
साईकिल वितरण कार्यक्रम समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने कहा कि "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और समाज कल्याण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में जितने भी अनुसूचित जनजाति छात्राएं हैं, और वह कक्षा-6, 9 व कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं, को घर से विद्यालय पैदल न चलना पड़ें, इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के अति पिछड़े, वंचित व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्राओं को साईकिल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के शिक्षा के लिए घोरावल के उम्भा में इण्टरमीडिएट तक का विद्यालय बनकर तैयार हो गया है, जिमसें छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है और वहां पर इस सत्र से पढ़ाई शुरू हो जायेगी। इसी प्रकार से जनपद के सियरिया में इण्टरमीडिएट तक आवासीय विद्यालय का प्रस्ताव पास हो गया है, जिसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, इसके अलावा जिला मुख्यालय लोढ़ी गांव के साथ ही जुगैल, परसोई, कुलडोमरी में इण्टरमीडिएट आवासीय विद्यालय प्रस्तावित है, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है, जिससे अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व असहाय के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने माता-पिता का नाम रौशन कर करते हुए विकसित भारत का जो परिकल्पना व संकल्प है, वह आज पूरा होते दिखायी दे रहा है।"
जनजाति के ऐसे बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है भाजपा सरकार -




