सोनभद्र । सूबे में सरकार करोड़ों रुपये हर वर्ष स्वास्थ सेवाओं के नाम पर जिला अस्पतालों पर खर्च करती है, मगर इसके बाद भी स्थिति में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। जिले के एक सरकारी अस्पताल में एकबार फिर मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का शव परिजन चादर के सहारे हॉस्पिटल से बाहर लाते दिख रहे हैं। यह हाल तब है, ज़ब जिले के जिम्मेदार अधिकारी सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करते नहीं थकते हैं, वहीं इस वायरल वीडियो ने उन दावों की एकबार फिर पोल खोल दी है। वीडियो वायरल होने के बाद अब अस्पताल प्रशासन सफाई देने में लगा हुआ है।