Sonbhadra news : हर हर महादेव कांवर सेवा समिति की वर्तमान कार्यकारिणी हुई भंग, अगले वर्ष पुनः नई इकाई का होगा गठन
कांवर यात्रा के सफल आयोजन पर कार्यदाई कमेटी को बधाई देते हुए संगठनात्मक प्रकृति को निभाते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई।

sonbhadra
7:49 PM, August 13, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला सोनभद्र। बुद्धवार को हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के तत्वावधान में संयोजक/संरक्षक अनिकेत श्रीवास्तव द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस वर्ष चोपन स्थित श्री सोनेश्वर घाट से जल लेकर डाला स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर तक की कांवर यात्रा के सफल आयोजन पर कार्यदाई कमेटी को बधाई देते हुए संगठनात्मक प्रकृति को निभाते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई। बता दें कि हर हर महादेव कांवर सेवा समिति द्वारा निरंतर 9 वर्षों से इसी प्रकार सावन के अंतिम सोमवार को इस यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, शिव भक्त व कांवरिया प्रतिभाग करते हैं व पुण्य के भागी बनते हैं। अगले वर्ष पुनः नई कार्यकारिणी के गठन के साथ सावन के अंतिम सोमवार पर चोपन से डाला तक की भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा।




