Sonbhadra News : दबंगों की दबंगई, जेसीवी से उखाड़ दी स्कूल जाने वाली सड़क
यह पूरी जमीन युवक मंगल दल के नाम से दर्ज है, जो खेलकूद के लिए छोड़ गया था। लेकिन बच्चों के हित को देखते हुए एसडीएम ने युवक मंगलदल से बातचीत कर बच्चों के आने-जाने के लिए सड़क बनवाई थी ।

sonbhadra
1:05 PM, October 16, 2026
- विधायक निधि से कराया गया था इंटरलॉकिंग
- सड़क से स्कूल तक जाती है सड़क
- बच्चों की सुविधा के लिए बनायी गयी थी सड़क
- सड़क उखाड़े जाने से बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
- कई घरों के सामने दबंगों के खोद दिये गहरे गड्ढे, रास्ता ब्लॉक
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । योगी सरकार में बुल्डोजर अपराधियों पर चलना शुरू हुआ तो प्रदेश बुल्डोजर मॉडल बन गया। लेकिन गुरुवार को यही जेसीवी लेकर दबंग मुसही ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक स्कूल पहुँच गए और मेन रोड से स्कूल तक आने वाली सड़क को उखाड़ दिया। पहले तो स्थानीय लोग कुछ समझ नहीं सके लेकिन जब लोगों ने इसका विरोध किया तो दबंग आपकी दबंगई दिखाने लगे और तेजी से पूरे सड़क हो तहस-नस कर दिया। ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई सड़क पर कुछ समय पहले विधायक निधि से इंटरलॉकिंग कराया गया था। दबंगों ने ऐसा क्यों किया यह लोगों को अब तक समझ में नहीं आ रहा है ।
जगरनाथ का कहना है कि उक्त दबंग हमेशा से गांव में विवाद करते रहते हैं और कार्यवाही न होने से उनके मन इतने बढ़ गए हैं कि आज दिनदहाड़े जेसीबी से पूरी पक्की सड़क उखाड़ दिया। बच्चों की सुविधा के लिए बनाई गई इस सड़क को उखाड़ दिये जाने के बाद आज सुबह बच्चों को स्कूल आने के लिए उसी टूटी-फूटी सड़क से होकर गुजरना पड़ा।
ग्राम प्रधान का कहना है कि गाँव में स्कूल तो बना दिया गया लेकिन आने-जाने के लिए कोई सड़क नहीं थी। उन्होंने तात्कालिक SDM निखिल यादव से गुहार लगाकर उक्त सड़क बनाई गई थी, जिसे दबंग ने कल जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया।उन्होंने बताया कि चुकी यह पूरी जमीन युवक मंगल दल के नाम से दर्ज है, जो खेलकूद के लिए छोड़ गया था। लेकिन बच्चों के हित को देखते हुए एसडीएम ने युवक मंगलदल से बातचीत कर बच्चों के आने-जाने के लिए सड़क बनवाई थी ।
वहीं रामवीर का कहना है कि जिस तरह से दबंग अपनी दबंगई दिखा रहे हैं और कानून को कुछ नहीं समझ रहे हैं प्रशासन को उन पर अंकुश लगाना चाहिए । उनकी वजह से पूरे गांव का सौहार्द बिगड़ रहा है । जिस तरह से सड़क को उखड़ा गया है, प्रशासन को चाहिए कि उन्हीं दबंगों से वसूली कर इस सड़क को दोबारा बनाना चाहिए ताकि उन्हें सबक मिल सके।
वहीं रह रहे इसरार मुहम्मद का कहना है कि दबंग न सिर्फ स्कूल तक आने वाली पूरी सड़क को खोद दिया बल्कि उनके घर के सामने भी बड़ा गड्ढा खोद दिया । ऐसे में घर वालों के लिए आने-जाने का रास्ता ही बंद हो गया । उन्होंने बताया कि कल शाम कुछ लोग इसी गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो गए है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चौकी में प्रार्थना पत्र देकर न्याय व कार्यवाही की गुहार लगाई है मगर 12 घंटे से अधिक का समय बीच जाने के बाद भी प्रशासन मौके पर जांच करने तक नहीं पहुंचा
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह योगी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आते हैं वहीं मुसही ग्राम में दबंग खुलेआम अपनी दबंगई दिखा रहे हैं, कार्रवाई न होने से उनका मन और भी ज्यादा बढ़ रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि दबंगों पर कार्यवाही के साथ बच्चों के लिए स्कूल तक बनाई गई सड़क दोबारा कब तक बन पाती है ।




