Sonbhadra news : घर के बड़ेर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
राजबली गोड़ (40) पुत्र भोला गोड़ निवासी पनारी पंचमखाड़ी का शव एक साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला

sonbhadra
5:14 PM, August 15, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) थाना चोपन क्षेत्र के पनारी गांव के टोला पंचमखाड़ी में गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने घर के बड़ेर में फांसी लगाकर अपना इहलीला समाप्त कर लिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात कों जब परिवार के सभी लोग खाना खा कर सोने चले गए और शुक्रवार कों सुबह लगभग पांच बजे सो कर उठने के बाद कमरे में जा कर देखा तो हक्का बक्का रह गए। परिजनों ने बताया कि राजबली गोड़ (40) पुत्र भोला गोड़ निवासी पनारी पंचमखाड़ी का शव एक साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला, जिसकी सूचना चोपन थाना पुलिस कों दी। सूचना मिलते ही मौके चोपन पुलिस शव कों कब्जे में लेते हुए अग्रीम करवाई में जुट गए।
इस संबंध में चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया जांच की कार्रवाई की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकता है ।




