Sonbhadra News : नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर सूरत ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जुगैल पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0- 86/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

sonbhadra
5:18 PM, July 17, 2026
घनश्याम पांडे/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । थाना जुगैल पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0- 86/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
8 जुलाई को थाना जुगैल क्षेत्र के एक निवासी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री 1 जुलाई से बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। सूचना के आधार पर थाना जुगैल पर गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
10 जुलाई को दोनों नाबालिग बालिकाएं सकुशल अपने घर वापस आ गईं। उनके बयान एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विनोदमोदनवाल उर्फ बाबा (19) पुत्र कल्लू हलवाई, निवासी ग्राम भरहरी, थाना जुगैल, मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों बालिकाओं के संपर्क में रहता था तथा उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ सूरत (गुजरात) ले गया था।
विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना जुगैल पर मु0अ0सं0- 86/2026 में धारा 137(2), 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात थाना जुगैल पुलिस टीम द्वारा 17 जुलाई को समय लगभग 11:00 बजे भरहरी तिराहे के पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।




