Sonbhadra News : ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से नवाजे गए डा० हेमन्त शर्मा
विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित मूर्धन्य साहित्यकार स्व० ठाकुर प्रसाद का जन्म शताब्दी समारोह में डा० हेमंत शर्मा को ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया।

ठाकुर प्रसाद स्मृति चिन्ह व चेक देती केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
sonbhadra
4:02 PM, November 10, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित मूर्धन्य साहित्यकार स्व० ठाकुर प्रसाद का जन्म शताब्दी समारोह में डा० हेमंत शर्मा को ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्रम, प्रसस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व 51000.00 का चेक दे कर सम्मानित किया गया ।
माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा रविवार को विन्ध्य कन्या महाविद्यालय परिसर में मूर्धन्य साहित्यकार स्व० ठाकुर प्रसाद का जन्म शताब्दी समारोह धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, डॉ० हेमन्त शर्मा, डॉ० इन्दीवर, डॉ० उमेश सिंह व डॉ० वशिष्ठ अनूप व मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल ने डॉ० हेमन्त शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेमन्त जी हम जैसे लोगो के मार्गदर्शक हैं । उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने की इच्छा रहती है। इसके पश्चात् ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024 की घोषणा की गयी। ट्रस्ट द्वारा द्वितीय सम्मान हिन्दी के जाने-माने लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार डॉ० हेमन्त शर्मा को दिया गया। ट्रस्टी के द्वारा डॉ० हेमन्त शर्मा को अंगवस्त्रम, प्रसस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व 51000.00 (एक्यावन हजार) का चेक दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो० वशिष्ठ अनूप ने डॉ० हेमन्त शर्मा के बारे में कहा कि उन्होने युद्ध में अयोध्या सहित कई किताबे लिखी है । लेकिन होलियाना मूड में जो लिखा है वो सांस्कृतिक रूप से दरिद्र हो रहे समाज को चेतावनी है। होली सिर्फ एक त्योहार नही है इसे आपको समझना होगा।




