Sonbhadra News : सियार के हमले से दस लोग घायल, फॉरेस्टर बोला- जानकारी नहीं
वहीं एक पिता ने अपने बच्चे को बचाने के चक्कर में घायल हो गया। सोमवार को सभी ग्रामीण धीरे-धीरे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचकर इलाज करवाया ।

sonbhadra
4:44 PM, October 19, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला सरपतवा व अम्मा टोला के लगभग दस ग्रामीणों को सियार के काट लेने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है । सभी ग्रामीण धीरे-धीरे चोपन अस्पताल पहुंचकर ईलाज करवाना शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात में चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला सरपतवा व अम्मा टोला के लगभग दस ग्रामीण जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल है, के हाथ, पैर, पीठ और चेहरे पर को काट कर घायल कर दिया । वहीं एक पिता ने अपने बच्चे को बचाने के चक्कर में घायल हो गया। सोमवार को सभी ग्रामीण धीरे-धीरे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचकर इलाज करवाया ।
इस संबंध में चोपन सीएससी के डॉ. फैज ने बताया कि कोटा गांव के सरपटवा व अम्मा टोला के लगभग दस महिला-पुरुष,बच्चे व बुजुर्ग को सियार ने काट लिया था। जिसको एंटी रेबीज वैक्सीन लगाते हुए दिशा निर्देश देते हुए वापस घर भेज दिया गया।
वही अम्मा टोला निवासी बाबालाल ने कहा कि हम लोग रात में खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे तभी रात में अचानक से एक सियार आकर पैर में काट लिया और जब दर्द होने लगा तो हम सोर गुल करने लगे तो घर के और भी सदस्य घर से बाहर निकल आए । उसी दौरान फिर से नंदलाल पुत्र अशोक पर दुबारा छुपकर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए ।
वही अन्य घायलों में अनुज पुत्र हरिप्रसाद, सतीश पुत्र ईश्वर प्रसाद, अनिल पुत्र जगनारायण, अवध नारायण पुत्र विश्वनाथ, अनिता पत्नी आशीष, सोना पुत्र छोटेलाल बंधवा, अनिता पत्नी सूरज
लल्लू पुत्र गुलाब आदि शामिल है।
उपरोक्त मामले पर वन विभाग के कोटा सेक्सन फॉरेस्टर मनोज कुमार से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ग्रामीण सियार के शिकार हो गए, पूरा गाँव दहशत में है और फॉरेस्टर को घटना की जानकारी तक नहीं है, यह उनकी गंभीरता को दर्शाता है।




