Sonbhadra News : श्यामराज गुप्ता बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोन मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
श्यामराज गुप्ता लंबे समय से सामाजिक कार्यों और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

sonbhadra
4:47 PM, November 28, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन ने सामाजिक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामराज गुप्ता को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कोन मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
श्यामराज गुप्ता लंबे समय से सामाजिक कार्यों और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्यामराज गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्यामराज गुप्ता के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा पार्टी की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती में वृद्धि होगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।




