Sonbhadra News : कलश यात्रा के साथ कल से शुरू होगी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा
कलश यात्रा से होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ

सोनभद्र
5:32 PM, February 23, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। दुद्धी विकास खंड के महुली कस्बा स्थित महुअरिया टोला में प्राचीन बरगद के पेड़ के पास नव निर्मित मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा आयोजन सोमवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने बताया कि आचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्वान पंडितों के द्वारा छब्बीस फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में शिवलिंग सहित अन्य मूर्तियों को वैदिक विधि विधान से स्थापित किया जाएगा।
इस दौरान सायंकाल छ: बजे से नित्य संगीतमयी श्रीराम कथा एवं प्रवचन पंडित विवेकानंद जी महाराज द्वारा किया जाएगा।सत्ताइस फरवरी को हवन भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।




