Sonbhadra News :ट्रांसफार्मर के सामने रखे अवैध गुमटी को तहसीलदार ने हटवाया
ट्रांसफार्मर के सामने रखे अवैध गुमटी को तहसीलदार ने हटवाया

sonbhadra
6:12 PM, June 12, 2026
ट्रांसफार्मर के सामने रखे अवैध गुमटी को तहसीलदार ने हटवाया
दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे के रामनगर रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर के पास कुछ दिन पूर्व अवैधरूप से रखे गुमटी को तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने शुक्रवार को हटवा दिया।बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा शिकायत आयी थी कि ट्रांसफार्मर तक पहुंचने वाले रास्ते पर अवैध तरीके से एक व्यक्ति द्वारा गुमटी रख दिया गया है।जिससे ट्रांसफर में आने वाले दिक्कतों को सही करने के लिए वहां पहुंचना मुश्किल था।उन्होंने बताया कि मौके का निरीक्षण करते हुए गुमटी हटवाया गया,ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।उस जगह गुमटी रखे जाने के कारण ट्रांसफार्मर तक पहुंचने का कोई रास्ता नही रह गया था इसलिए तहसील प्रशासन ने एक्शन लेते हुए गुमटी हटवा दिया। गुमटी हटने के बाद विद्युत विभाग ने राहत की सांस ली।
इस दौरान विद्युत विभाग के सहायक अभियंता तीर्थ राज, अवर अभियंता राकेश मौर्या,लेखपाल अरुण कन्नौजिया सहित अन्य विद्युतकर्मी उपस्थित रहे।




