Sonbhadra News : लेखपाल से राजस्व निरीक्षक बनाए जाने पर तहसीलदार ने किया सम्मानित
स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को लेखपाल संघ के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शासन स्तर से रॉबर्ट्सगंज तहसील के पांच लेखपालों को पदोन्नति कर उन्हें राजस्व निरीक्षक.....

sonbhadra
10:08 PM, May 31, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को लेखपाल संघ के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शासन स्तर से रॉबर्ट्सगंज तहसील के पांच लेखपालों को पदोन्नति कर उन्हें राजस्व निरीक्षक बनाए जाने पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रॉबर्ट्सगंज तहसील के तहसीलदार अमित सिंह द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष संजय सिंह एवं संचालन तहसील मंत्री साज़िद खान वारसी ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए तहसीलदार अमित सिंह ने कहा कि "नौकरी हो या आम जीवन ईमानदारी से अपने दायित्वों, कार्यो को करना ही सबसे अच्छी पूजा और सच्चा सदाचरण होता है। इसी के माध्यम से कहीं भी किसी भी क्षेत्र में व्यक्ति का आलोक हमेशा एक अलग प्रकाश बनकर एक दूसरे को सीख देने का साधन बन जाता है। उन्होंने नए राजस्व निरीक्षक गणों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे ईमानदारी को जीवन में उतारने की अपील की।"
वहीं लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह ने कहा कि "हमें खुशी हो रही है कि हमारे साथी आज राजस्व निरीक्षक बन गए। हम उनसे उम्मीद करते हैं कि हम सभी को वे हमेशा याद रखेंगे।"
ये लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक -
लेखपाल राजेश कुमार राय, संतोष कुमार द्विवेदी, राममूरत शास्त्री, विशम्भर नाथ व विजय नाथ को पदोन्नति के बाद राजस्व निरीक्षक बनाया गया है।
ये रहे मौजूद -
इस दौरान हृदेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, हरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार,मनोज पटेल, अरविंद सिंह, अभिषेक यादव, श्रीभगवान, पंकज कन्नौजिया, अनिता गुप्ता, कंचन, रेशमा, वंदना, प्रियंका यादव, सविता देवी आदि लेखपाल तथा ज्योति गुप्ता, सरजू यादव, सरोज रत्ना, रामाश्रय आदि राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।