Sonbhadra News : दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरमा गांव में आज देर शाम करीब 5.30 बजे तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। वहीं चार घंटे की कड़े प्रयास के बाद गोताखोरों की मदद से शव को..

sonbhadra
10:39 PM, August 29, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरमा गांव में आज देर शाम करीब 5.30 बजे तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। वहीं चार घंटे की कड़े प्रयास के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
घुरमा गाँव में बने एक तालाब में आज शाम तीन किशोर नहाने गए थे। नहाते समय अचानक अंशु पाण्डेय (15वर्ष) पुत्र राकेश पाण्डेय निवासी भवानी गाँव-पन्नुगंज गहरे पानी में चला गया। अंशु को डूबते देख उसके साथ नहा रहे दोनों दोस्त भाग गए। वहीं कुछ लोगों ने ज़ब अंशु को डूबते देख तालाब में कूद गए लेकिन उन्हें अंशु कहीं नहीं दिखा। जिसके बाद उन लोगों ने अंशु के परिजनों और पुलिस को घटना की सुचना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सुचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने गाँव के ही गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाने के प्रयास में जुट गयी। वहीं चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गोताखोरों ने शव को ढूंढ निकाला। तालाब से शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।




