Sonbhadra News : जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्यवाही और कथित लाठीचार्ज के विरोध में सपा के कार्यकर्ताओं ने नगर के स्वर्ण जयंती पर मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं......

नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करते सपाई.......
sonbhadra
3:53 PM, July 21, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्यवाही और कथित लाठीचार्ज के विरोध में सपा के कार्यकर्ताओं ने नगर के स्वर्ण जयंती पर मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर बल प्रयोग को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "भाजपा सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी और डंडे का सहारा ले रही है। छात्रों के लाल खून का हिसाब एक दिन जरूर होगा। शांतिपूर्ण तरीके से अपना अधिकार मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। सरकार छात्रों की समस्याएं सुनने के बजाय उन्हें डराने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों को बेरहमी से पीटा जा रहा था, तब केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लगातार पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से युवा परेशान हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विरोध करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।"
सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह और शौर्य त्रिपाठी ने कहा कि "भाजपा सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने के बजाय विरोध कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग कर रही है।"
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने कहा कि "भाजपा सरकार को बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं पर विफल बताते हुए कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।"
इस अवसर पर सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, राजेश केसरी, मनीष केड़िया, रोहित भारती, रवि यादव, शिव कुमार यादव, राजेश सिंह, गोपाल गुप्ता, प्रकाश केवट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




