Sonbhadra News : आटो पलटने से किशोरी की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
हाथीनाला क्षेत्र अन्तर्गत दुद्धी मार्ग पर बीते 3 फरवरी को इको डायवर्सिटी पार्क से पिकनिक मना कर वापस लौट रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी थी जिसमें आटों चालक व एक किशोरी घायल हो गईं थी।

sonbhadra
10:07 PM, March 1, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय हाथीनाला क्षेत्र अन्तर्गत दुद्धी मार्ग पर बीते 3 फरवरी को इको डायवर्सिटी पार्क से पिकनिक मना कर वापस लौट रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी थी जिसमें आटों चालक व एक किशोरी घायल हो गईं थी। जिसे घटना के बाद इलाज के लिए दुद्धी अस्पताल ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया था । मामले में मिले तहरीर के आधार पर आज हाथीनाला थाना में संबंधित धारा 106.281 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मिली जानकारी अनुसार दुद्धी मार्ग पर बीते 3 फरवरी को इको डायवर्सिटी पार्क से पिकनिक मना कर वापस लौट रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी थी जिसमें आटों चालक व एक किशोरी घायल हो गईं थी । घटना के बाद पहुंची हाथीनाला की पुलिस व डायल 112 ने दोनों घायलों को तत्काल दुद्धी अस्पताल भेजवाया दिया था । जहां चिकित्सकों ने घायल किशोरी मीरा गोंड उम्र करीब 12 वर्ष पुत्री कैलाश गोंड निवासी वसुधा कोटा थाना चोपन को मृत्यु घोषित कर दिया गया था । घटना में राकेश यादव पुत्र संतोष संतोष निवासी कोटा खास उम्र 16 वर्ष को घायल हो गया ।
वहीं मिले तहरीर के आधार पर आज हाथीनाला थाना में संबंधित धारा 106.281 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।



