Sonbhadra news : बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत, दो बाल-बाल बचे
तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तेज रफ्तार बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला, (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तेज रफ्तार बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो अन्य किशोर मामूली रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार तेलगुड़वा तिराहे से डाला की ओर तीन किशोर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से हाथीनाला की ओर से आ रहे बल्कर ने साइकिल सवारों को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में शिव मंगल (लगभग 18 वर्ष) पुत्र रामलाल, निवासी झपरहवा अगरिया बस्ती, बल्कर की चपेट में आ गया और करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया।
साइकिल पर साथ मौजूद आशीष कुमार पुत्र नंदलाल और रूपेश पुत्र गुड्डू मामूली रूप से घायल हुए। घटना के बाद बल्कर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर चोपन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बल्कर को पकड़कर कब्जे में ले लिया।
सूचना पर चोपन थाना प्रभारी गोपाल गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
सम्बंधित खबर