Sonbhadra News: किशोरी ने फांसी पर लटक कर समाप्त की अपनी जीवनलीला,पिता के जेल जाने के बाद फाइनेंस वालों ने भी छीन ली थी स्कूटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में एक कक्षा 12 की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रमेश (संवाददाता)दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में एक कक्षा 12 की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।प्राप्त जानकारी अनुसार रायसा खातून 17 पुत्री मुबारक अली निवासी निमियाडीह बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग दो बजे अपने घर में लगे पंखे से दुप्पटे के सहारे फांसी का फंदा लगा ली ।जिससे उसकी मौत हो गई ।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को निमियाडीह गांव के ग्राम प्रधान एफ० ए० अंसारी उर्फ गुड्डू एडवोकेट के द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।उधर किशोरी के मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया है ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।मृतिका अपने माता पिता की एक ही लड़की थी जो इंटर की छात्रा थी।राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ती थी जिसका का एक भाई भी है।ग्रामीणों की मानें तो किशोरी अपने पिता के जेल जाने के बाद से ही काफ़ी आहत थी और हमेशा दुखी रहती थी। वहीं पिता ने फाइनेंस पर स्कूटी लेकर बेटी को दी थी जिससे वह पढ़ने जाती थी, लेकिन पिता के जेल जाने के बाद फाइनेंस वालों स्कूटी वापस ले ली थी।आसपास के लोगों का कहना है कि किशोरी पिता के सजा होने व जेल जाने व फाइनेंस वालों के द्वारा स्कूटी खींचे जाने की सदमे को सहन न कर सकी और फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सम्बंधित खबर
अपना जिला