Sonbhadra News : सर्प दंश से किशोर की मौत
कोतवाली क्षेत्र के मुडिलाडीह गांव में रविवार को सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

sonbhadra
7:58 PM, July 26, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । कोतवाली क्षेत्र के मुडिलाडीह गांव में रविवार को सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मुडिलाडीह निवासी रामधनी का 13 वर्षीय पुत्र आर्यन घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है।




