Sonbhadra News : बाउली मे डूबने से किशोर की मौत
बभनी थाना क्षेत्र के सतबहनी नवाटोला गांव में एक वृहस्पतिवार की शाम को स्कूल से लौटने के बाद नहाने गए 5 वर्षीय बच्चे की बाउली में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र रामकिशुन के रूप में हुई...

sonbhadra
3:43 PM, July 11, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी । बभनी थाना क्षेत्र के सतबहनी नवाटोला गांव में एक वृहस्पतिवार की शाम को स्कूल से लौटने के बाद नहाने गए 5 वर्षीय बच्चे की बाउली में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र रामकिशुन के रूप में हुई। मृतक आज स्कूल से लौटने के बाद अपने साथियों के साथ घर से 500 मीटर दूर बाउली में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथी तुरंत भागकर परिजनों को सूचना देने गए। परिजन जब तक बाउली पहुंचे, दीपक पानी में नीचे जा चुका था। घंटों की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।दीपक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
ग्राम प्रधान त्रिवेणी सिंह ने बताया कि स्कूल से आने के बाद बच्चा नहाने गया जिसका बाउली मे डूबने से मौत हो गया घटना शाम चार बजे का है पुलिस को सुचना दे दिए है।
बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव क़ो कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।




