Sonbhadra News : मगरमच्छ के हमले से किशोर की मौत
घोरावल थाना अंतर्गत स्थित बेलन नदी में नहाने गए एक बच्चे पर मगरमच्छ के हमला करने के कारण उसकी मौत हो गई ।

sonbhadra
6:10 PM, June 5, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना अंतर्गत स्थित बेलन नदी में नहाने गए एक बच्चे पर मगरमच्छ के हमला करने के कारण उसकी मौत हो गई ।
घोरावल थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आदर्श पुत्र बेचन 12 वर्ष बेलन नदी में नहाने गया था उसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया l उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला तथा घोरावल सी एच सी पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया l एस एच ओ ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है l




