Sonbhadra News : कुए में डूबकर किशोर की मौत
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार चौकी अंतर्गत शिवद्वार ग्राम सभा के बभनदेवा टोला मे कुएं पर पानी लेने गए बारह वर्षीय बालक की गिरकर डूबने से मौत हो गई।

sonbhadra
8:01 PM, May 13, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार चौकी अंतर्गत शिवद्वार ग्राम सभा के बभनदेवा टोला मे कुएं पर पानी लेने गए बारह वर्षीय बालक की गिरकर डूबने से मौत हो गई। चौकी इंचार्ज कवींद्र यादव ने बताया कि शिवद्वार के बभनदेवा टोला निवासी सुनील 12 वर्ष पुत्र सोमारू बुधवार को घर के नजदीक में एक कुएं पर पानी लेने गया था। अचानक किसी तरह से वह उसी कुएं में चला गया। कुएं में झम्म से आवाज आने पर लोगों को शंका हुई। जब तक लोग वहां पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकालने की कोशिश किए तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया।




