Sonbhadra News : पटवध में किशोरी ने की आत्महत्या
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवध ग्राम पंचायत के दुर्गा मंदिर स्थित हरिजन बस्ती में सविता पुत्री राम अवध उम्र लगभग 16 वर्ष का शव घर में फंदे से लटकता मिला ।

sonbhadra
11:18 AM, June 13, 2026
नीरज सिंह (संवादाता)
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवध ग्राम पंचायत के दुर्गा मंदिर स्थित हरिजन बस्ती में सविता पुत्री राम अवध उम्र लगभग 16 वर्ष का शव घर में फंदे से लटकता मिला । आनन-फानन में इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी गई । चोपन पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर चोपन अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है । घटना किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि सविता की मां ने रामअवधसे दूसरी शादी की थी जबकि सविता पहले पति की ही पुत्री थी।
आपको बता दें कि चोपन थाना क्षेत्र के रजधन, सलखन, पटवध में पिछले 5 जून से 13 जून लगभग सप्ताह भर के भीतर यह चौथी आत्महत्या है।




